बाजपुर। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाजपुर में छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से संगीत एवं विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की कक्षाओं का नियमित संचालन किया जा रहा है।
इन गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं को संगीत, गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इन कक्षाओं के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास हो रहा है।
विद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उनकी कला, संस्कृति एवं अन्य प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
